News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान: श्री मद्भागवत कथा से बढ़ाकर मुक्ति का कोई साधन नहीं- व्यास पं०अभिषेक मिश्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 5, 2021  |  12:56 PM

1,719 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान: श्री मद्भागवत कथा से बढ़ाकर मुक्ति का कोई साधन नहीं- व्यास पं०अभिषेक मिश्रा

तरयासुजान!! राम के नाम लेने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।इस लिए इस युग में राम के नाम लेने से जीवन में आने वाले अनेक प्रकार के पाप और कष्ट नष्ट हो जाते हैं। और हर मनुष्य और प्राणी को भगवत भजन जरुरी है।
उक्त बातें वृंदावन से पधारे बाल व्यास पं०अभिषेक मिश्रा ने श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन वुधवार को कथा का रसपान कराते हुए हनुमान मंदिर बसडिला बुजुर्ग के प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच कहा। कथा में बाल व्यास ने आगे कहा की जींस तरह मनुष्य के जीवन मे अन्य,जल,वायु की अति आवश्यकता है।उसी प्रकार मनुष्य को भगवत भजन की जरूरत है।श्री मद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य को मुक्ति मिलती है। और मन की शुद्धीकरण करने के लिए श्री मद्भागवत कथा से बढ कर और कोई साधन नही है। वहीं सर्व प्रथम यज्ञ के आचार्य पं० नीरज शास्त्री ने गणेश पूजन कराकर कार्यक्रम का आरंभ अपने सहयोगी पप्पू उपध्या, संतोष तिवारी, व्यास दिक्षीत,यज्ञा अधयक्ष अभिषेक पाठक के साथ किया। इस दौरान प्रमुख रुप से ग्राम प्रधान ‌लालमन यादव, शैलेश श्रीवास्तव,अजय यादव एडवोकेट, अरविंद लाल श्रीवास्तव,मनन लाल श्रीवास्तव, गोबिंद गुप्ता,उज्वल पाठक,पाशपती,आषीश पटेल, विनोद, बृजकिशोर गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहें।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking