News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 6 मोटरसाइकिल किया गया बरामद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2022  |  7:06 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 6 मोटरसाइकिल किया गया बरामद

देवरिया । देवरिया  एसओजी व रामपुर कारखाना थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने  3 शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर 6मोटर साईकिल बरामद किया l जारी प्रेस विज्ञप्ति के  अनुसार एसओजी देवरिया व थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना की संयुक्त  पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर पटनवा पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल हीरो एच0एफ0डीलक्स बिना नम्बर प्लेट के, जिस पर  सवार 1 अभियुक्त विकास कुमार गौंड़ पुत्र सूरज गौंड़ निवासी-तेतरिया थाना-विजयीपुर जनपद-गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। मोटरसाइकिल के संबन्ध में पूॅछ-तॉछ के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को बताया गया कि उसके द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर 3-4 माह पूर्व महुआडीह के पास बलटीकरा बाजार से चुराया गया था। जिसकी जॉच से उक्त चोरी की मोटरसाइकिल के चोरी के संबन्ध में थाना महुआडीह पर मु0अ0सं0-71/22 धारा-379 भादंसं पंजीकृत होना पाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर गौरया घाट के पास से उसके 02 साथी अभियुक्तों अनिल राम पुत्र रामजीज राम निवासी-खुरूरिया थाना-कटया जनपद-गोपालगंज (बिहार) तथा अवधेश कुमार पुत्र बासदेव निवासी-वार्ड नं0-10 कस्बा कटया थाना-कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से झाड़ियों के झुरमुट में छिपाकर रखी 05 मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए बरामद चोरी की 06 मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त विकास कुमार गौंड़ पुत्र सूरज गौंड़ निवासी-तेतरिया थाना-विजयीपुर जनपद-गोपालगंज (बिहार) थाना रामपुर कारखाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-82/2022 धारा-379,411,414 भादंसं में वांछित अभियुक्त भी है।

इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से चोरी की 02 मोटरसाइकिलों के संबन्ध में थाना कोतवाली पर पंजीकृत ई-एफ0आई0आर0 एवं थाना महुआडीह पर पंजीकृत मु0अ0सं0-71/22 धारा-379 भादंसं का सफल अनावरण किया गया, शेष चोरी की मोटरसाइकिलों के संबन्ध में जांच की जा रही हैl

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 अनिल कुमार प्रभारी एसओजी, देवरिया,उ0नि0 महेन्द चतुर्वेदी थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना देवरिया,उ0नि0 सादिक परवेज एसओजी, देवरिया,उ0नि0 मान सिंह थाना रामपुर कारखाना,मु0आ0 योगेन्द्र कुमार एसओजी, देवरिया,मु0आ0 शशिकान्त राय एसओजी, देवरिया, कां0 राहुल सिंह एसओजी, देवरिया,कां0 प्रशान्त शर्मा एसओजी, देवरिया, सुदामा यादव एसओजी, देवरिया,कां0 बृजेश कन्नौजिया थाना रामपुर कारखाना, कां0 मृत्युन्जय,कां0 अवधेश,  कां0 राकेश कुमार आदि शामिल रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking