News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, नौ यात्रियों को किया जा रहा है ट्रेस, स्वास्थ विभाग अलर्ट!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2020  |  8:27 AM

2,047 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, नौ यात्रियों को किया जा रहा है ट्रेस, स्वास्थ विभाग अलर्ट!

देवरिया: ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने से खलबली मची हुई है। लखनऊ स्वास्थ्य भवन से विदेश से आए नौ लोगों की सूची सीएमओ कार्यालय को भेजी गई है। जिन्हें तीन दिन से ट्रेस किया जा रहा था। मोबाइल बंद होने पर सर्विलांस टीम सभी का नाम पता ट्रेस कर उनके घर पहुंची। जिसमें सात लोगों का नमूना लिया गया। विदेश से आए लोगों को लेकर महकमा पूरी तरह अलर्ट है। विदेश से आए यात्रियों में छह यात्री ब्रिटेन के व अन्य आस्ट्रेलिया, कनाड़ा, आयरलैंड के हैं।

आपके लिए और..- खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त...

जिले में आए आधा दर्जन यात्रियों में छह जो यात्री ब्रिटेन से आए हैं उनमें दो देवरिया शहर के उमानगर व अहमदनगर के निवासी हैं। इसके अलावा सलेमपुर में दो, भागलपुर, मझगांवा, रामपुर कारखाना, बैतालपुर व लार में एक-एक यात्री आए हैं।बैतालपुर में ब्रिटेन से आया यात्री यहां तीन दिन रहने के बाद वापस भी चला गया। इसके बारे में विभाग को भनक तक नहीं लग सकी। रामपुर कारखाना में आए यात्री का मोबाइल स्वीच आफ होने के कारण उसके बारे में पता लगाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि विदेश से आ रहे यात्रियों की कोविड जांच कराई जा रही है। उनकी ट्रेकिग भी की जा रही है। इसकी सूचना जैसे मिल रही है, सूची के आधार पर यात्रियों को चिह्नित कर उनकी जांच की जा रही है। कुल 9 यात्री ब्रिटेन आदि देशों से आए हैं जिनकी सैंपलिग करने के साथ ही आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। लक्षण मिलने पर चौदह दिन बाद फिर होगी सैंपलिग

विदेश से आए सभी यात्रायिों की ट्रैकिग कमांड कंट्रोल रूम यूनिट 28 दिन तक लगातार निगरानी करेगी। महामारी विज्ञानी राजीव भूषण पां‍डेय ने बताया कि अगर इनमें कोविड का लक्षण दिखता है तो 14 दिन बाद उनकी फिर से सैंपलिग कराई जाएगी। तब तक ये घर में ही क्वारंटाइन रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 
परिजनों ने लगाया डाक्टर पर लापरवाही का आरोप, ईलाज के दौरान मरीज की हुई मौत, मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के बालेश्वर चौराहे पर मेडीकल स्टोर…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking