Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

देवरिया: भूसा रखने के विवाद में खूनी खेल, भाला घोंप कर पिता की हत्या, बेटा गंभीर

न्यूज अड्डा डेस्क
Apr 13, 2021, 9:36 PM IST • अब तक 1.2K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

देवरिया | उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी में भूसा रखने के विवाद में भाला घोंप कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई जबकि उसका बेटा गंभीर है। घटना रविवार की देर रात हुई। सूचना पर पहुंची भलुअनी पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव के रहने वाले रामचन्द्र सिंह (60)पुत्र स्व.श्लोक सिंह का गांव के बाहर घोठा है। उनकी गेंहू की मड़ाई हुई थी। रविवार की देर रात को वह अपने घोठे पर भूसा रख रहे थे। इसी बीच पड़ोसी यशवंत सिंह से भूसा रखने को लेकर विवाद हो गया। यशवंत सिंह के परिवार के लोग लाठी डंडा और भाला से रामचन्द्र सिंह पर हमला कर दिया।
पिता को पिटता देख छोटा बेटा राजू सिंह(35) बचाने आया तो हमलावरों ने पिता पुत्र पर भाला से हमला कर दिया। जिससे रामचन्द्र सिंह और राजू गंभीर रुप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। परिवार के लोग दोनों को भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, कि रामचन्द्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल राजू को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां से देवरिया और उसके बाद गोरखपुर रेफर कर दिया। गांव में हुई हत्या की सूचना पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामचंद्र की हत्या से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर बरहज के क्षेत्राधिकारी देव आनन्द भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया भूसा रखने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि उसका बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया है। अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi