News Addaa WhatsApp Group Join करें

धन लेकर घर निर्माण नहीं कराने वाले पर होगी कार्रवाई; नगरपालिका परिषद कुशीनगर का मामला

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 27, 2022  |  11:02 AM

857 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
धन लेकर घर निर्माण नहीं कराने वाले पर होगी कार्रवाई; नगरपालिका परिषद कुशीनगर का मामला

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थियों द्वारा आवास का कार्य पूर्ण न कराने पर होगी बड़ी कार्यवाही कुशीनगर जनपद के परियोजना अधिकारी वेद प्रकाश यादव (डूडा),सी.एल.टी.सी शुभम सिंह डूडा ने बताया कि नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 1097 ऐसे लाभार्थी है कि जिनको किश्त मिल चुकी है और अभी तक आवास का कार्य पूर्ण नही हो पाया है,बताया कि प्रथम किश्त प्राप्त होने के 14 दिनों के अंदर दो कमरे, रसोईघर,स्नानघर/शौचालय की नीव भरनी होती है इसी प्रकार दूसरी किश्त मिलने पर 45 दिनों के अंदर आवास पर छत डलवाने का कार्य पूर्ण करना होता है लेकिन तीन माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी नगरपालिका परिषद कुशीनगर के 1097 लाभार्थी अब तक आवास का काम नही करा पाए है जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की अवहेलना है तथा सरकारी धन का दुरुपयोग है और यह कृत्य गबन के श्रेणी में आता है ऐसे लाभार्थी यदि अतिशीघ्र कार्य पूर्ण नही कराते है तो लाभार्थियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही एवं भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्यवाही की जाएगी जिसके जिम्मेदार लाभार्थी खुद होंगे.

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking