News Addaa WhatsApp Group Join करें

नव विवाहिता ने अपने पति का काटा गुप्तांग, ख़ौफ़नाक कदम, जानिये कहा का है मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 27, 2021  |  6:43 AM

1,444 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नव विवाहिता ने अपने पति का काटा गुप्तांग, ख़ौफ़नाक कदम, जानिये कहा का है मामला

ससुराल आये पति का नवविवाहिता ने गुप्तांग काटा;

आज की हॉट खबर- भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में...

पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम;

कुशीनगर। जनपद से एक खौफनाक मामला सामने आया है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के हरवंशपट्टी रामपुरबंगरा गांव में नाराज पत्नी को मनाने आये पति के साथ दर्दनाक घटना हो गई। पत्नी ने ब्लेड से पति का गुप्तांग काट दिया। पीड़ित पति का इलाज गोपालगंज के सदर अस्पताल में चल रहा है।
सीमावर्ती बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के उचकागांव थानांतर्गत जमसड़ी गांव निवासी गोविंद मांझी की शादी चार माह पूर्व हरवंश पट्टी निवासी एक व्यक्ति की पुत्री से हुई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद महिला चोरी छिपे किसी अन्य युवक से फोन पर अक्सर बात किया करती थी। इसकी जानकारी होने पर पति ने विरोध जताया तो परिवार में कलह उत्पन्न हो गई।
पति से नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली आयी। बुधवार की शाम पति अपनी पत्नी को मनाने के नीयत से ससुराल पहुंचा। दूसरे दिन गुरूवार की रात में दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। बात को बढ़ता देख परिजनों ने दोनों को शांत करा दिया और दोनों को अलग-अलग कमरे में सोने के लिए छोड़ दिया। आरोप है कि आधी रात में पति को सोता देख पत्नी ने ब्लेड से उसका गुप्तांग काट दिया।

पीड़ित को चीखता-चिल्लाता सुन ससुराल वाले मौके पर पहुंचे तो उसे खून से लथपथ देख दंग रह गये। आनन-फानन में पीड़ित को गोपालगंज के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में थाना उचकागांव में तहरीर दी गयी है। लेकिन एसओ तरयासुजान धर्मेन्द्र सिंह ने अनभिज्ञता जताई है। वहीं, नवविवाहिता समेत ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार बताये जा रहे हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती
भीषण गर्मी में भी उमड़े मां के भक्त, हाटा में संपन्न हुई जिलास्तरीय मासिक महाआरती

हाटा, कुशीनगर। भीषण गर्मी के बावजूद रविवार को हाटा क्षेत्र के बाघनाथ परागपुर स्थित…

सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव
सभी वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा सरकार की योजनाओं का लाभ- सुधीर राव

हाटा कुशीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…

थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में आए कुल 13 मामले,दो का मौके पर निस्तारण 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे की अध्यक्षता में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking