News Addaa WhatsApp Group

नाबार्ड द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2023  |  7:09 PM

69 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नाबार्ड द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर,,नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के महिलायों , स्वयं सहायता समूह एवं कृषक उत्पादक संघटनो एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, कसया , कुशीनगर में किया गया |

आज की हॉट खबर- जयमाल से पहले जंग! शादी तोड़ने की बात पर भड़की...

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में महिलायों को अपने उत्पादों को विभिन्न मार्केटिंग पोर्टल एवं सोशल मीडिया मार्केटिंग के द्वारा मार्किट लिंक करने के बारे में जानकारी दी गयी | कार्यक्रम की तकनीकी सहयोगी संस्था टेकक्यूआरटी ने महिलायों के साथ डिजिटल मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओ पर चर्चा की एवं इसको अपनाने के लिए प्रेरित किया ताकि आने वाले समय में उनके उत्पादों के ज्यादा आर्डर आ सके एवं उनके उत्पाद देश विदेश तक आसानी से पहुँच सके| महिलायों ने नाबार्ड के इस प्रयास की सराहना की एवं उनके उत्पादों को डिजिटल प्लेटफार्म पर डालने के लिए हर समूह को व्यक्तिगत सहयोग देने के लिए निवेदन किया | कार्यक्रम की क्रियान्वयन एजेंसी जे०पी०एम०सोसाइटी की तरफ से श्री सोमिक कुमार ने स्वयं सहायता समूह की महिलायों को ये आश्वाशन दिया की उनको आगे बढ़ाने की दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा | जे०पी०एम०सोसाइटी की टीम से श्रीमती मीनू सिंह ने नाबार्ड का इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में सहयोग के लिए निवेदन भी किया | समापन समारोह के अंत में सभी प्रतिभागीयों को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया |

समापन समारोह में, जेपीएम सोसाइटी से तुहिन श्रीवास्तव ,सौमिक कुमार , मीनू सिंह , सूरज सिंह , राजेश भास्कर , तारकेश्वर नाथ गुप्ता टेकक्यूआरटी की टीम से सौरभ कुमार राव एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल
नेबुआ नौरंगिया: दर्दनाक सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत, तीन घायल

तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…

नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस
नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में शनिवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह की…

खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार
खेलते-खेलते काल के गड्ढे में समाए तीन मासूम, ईंट भट्ठे पर मचा चीख-पुकार

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीनापट्टी स्थित एक ईंट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking