News Addaa WhatsApp Group Join करें

पंचायत चुनाव के मद्देनजर खड्डा पुलिस का हुआ पैदल मार्च

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 2, 2021  |  7:54 PM

1,158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंचायत चुनाव के मद्देनजर खड्डा पुलिस का हुआ पैदल मार्च WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत खड्डा पुलिस ने सतर्कता दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल मार्च किया। इस दौरान संदिग्ध ब्यक्ति व बस्तुओं के चेकिंग अभियान के क्रम में बिना नम्बर लगी 24 मोटरसाइकिलों को थाने भिजवा सीज व जुर्माना करने की कार्यवाही में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी खड्डा आर.के यादव ने बताया कि पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई है। इस दौरान माश्क व हेलमेट नहीं लगाने व बिना नम्बर के यातायात नियमों का उलंघन कर सड़को पर दौड़ रही 24 मोटरसाइकिल को पकड़कर थाने लाया गया है। लोगों को सोशल डिस्टेशिंग व मास्क लगाने हेतु जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान चलता रहेगा। इस दौरान एस आई पीके सिंह, एस आई जीतबहादुर, एस आई रमाशंकर यादव, एस आई राजेश यादव, बाबूलाल चौहान, उमाशंकर यादव, अमरजीत सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking