News Addaa WhatsApp Group Join करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  7:23 AM

169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी

कसया/कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की  जयन्ती के पूर्व संध्या पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व  पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष भिक्षु डॉ नन्दरतन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्रदर्शनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के प्रारम्भिक जीवन लेकर अंतिम जीवन तक के व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व को छायाचित्रों के माध्यम दर्शाया गया है। उक्त के अतिरिक्त प्रदर्शनी में उनके सामाजिक कार्यों, एकात्म मानववाद एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उधोग आदि के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं दीनदयाल साधारण जीवन ब्यतीत करने वाले व्यक्ति थे। वे एक राजनेता के साथ लेखक, सम्पादक एवं विचारक थे। पं दीनदयाल जी ने देश को मजबूत करने के लिए अंतिम पंक्ति में खड़े ब्यक्ति के विकास पर बल दिया।वे एकात्म मानव वाद के प्रणेता थे। उनका जीवन मानवता के लिए एक प्रेरक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के प्रति न्योछावर कर दिया।अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर श्रवण कुशवाहा, धीरेंद्र मिश्रा, महेश, जितेंद्र यादव,अमित सिंह, ललित यादव, जालन्धर,गोविंद,वेग, मीरचन्द आदि उपस्थित रहे। उक्त प्रदर्शनी 30 सितम्बर,  तक प्रत्येक जनसामान्य के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking