News Addaa WhatsApp Group Join करें

पंडित दीनदयाल के जीवन पर आधारित उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2022  |  7:27 AM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पंडित दीनदयाल के जीवन पर आधारित उनके व्यक्तित्व एवं चरित्र पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा आज 25 सितम्बर, शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती के अवसर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रजनीकांत मणि त्रिपाठी,माननीय पूर्व सदस्य, विधानसभा, कुशीनगर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया। प्रदर्शनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रारम्भिक जीवन लेकर अंतिम जीवन तक के व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व को छायाचित्रों के माध्यम दर्शाया गया है। उक्त के अतिरिक्त प्रदर्शनी में उनके सामाजिक कार्यों, एकात्म मानववाद एवं शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उधोग आदि के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये योगदान को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद परिचर्चा में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं दीनदयाल जी साधारण जीवन ब्यतीत करने वाले व्यक्ति थे। वे एक राजनेता के साथ लेखक, सम्पादक एवं विचारक थे। पं दीनदयाल जी ने देश को मजबूत करने के लिए अंतिम पंक्ति में खड़े ब्यक्ति के विकास पर बल दिया।वे एकात्म मानव वाद के प्रणेता थे। उनका जीवन मानवता के लिए एक प्रेरक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा के प्रति न्योछावर कर दिया।अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ऋषिकेश प्रजापति, सच्चिदानंद एवं छात्र-छात्रायें तथा प्राण रंजन, कृष्ण कुमार,अमित सिंह, विपुल, गोविंद,वेग, मीरचन्द आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- 16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking