News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: हर हर महादेव के नारों के साथ निकली पडरौना में शिव बरात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 11, 2021  |  8:11 PM

1,346 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: हर हर महादेव के नारों के साथ निकली पडरौना में शिव बरात

गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

पडरौना/कुशीनगर। महाशिवरात्रि के मौके पर गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ जिले म शिव बरात निकाली गई। इस दौरान बम बम भोले और हर हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। महिलाओं ने भगवान शिव का परछावन किया और मंगल गीत गाया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।गुदरी बाजार स्थित प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर से गुरुवार को गाजे बाजे के साथ शिव बरात निकाली गई। नगर के तिलक चौक, छुटिया गेट, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड होते हुए पुन: बुढिया माता मंदिर परिसर में पहुंचकर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस बरात में भगवान शिव, पार्वती, ब्रह्मा, विष्णु, गणेश और शिव गण व भूत प्रेत की झांकियां अद्भुत छटा बिखेर रही थी। शिव बरात के मंदिर पहुंचते ही पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने भगवान शिव का परछावन किया। इसके बाद शिव-पार्वती के जयमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान आयोजकों की तरफ से भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान नगर पालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल, प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, धर्मनाथ केसरी, धीरज मोदनवाल, सुनील मोदनवाल, चंदन जायसवाल, विजय साहा, अमित जायसवाल, संजय जायसवाल, प्रीतम साहा, हृदयनाथ, विनोद सिंह, मुकेश मोदनवाल, राजन तिवारी, सागर, सुरेंद्र गौड़, बब्लू, विष्णु आदि मौजूद रहे।

इसके बाद नगर के गंगीराम मंदिर परिसर से मां भारती वाहिनी की तरफ से शिव बरात निकाली गई। यह शिव बारात तिलक चौक, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, रामकोला रोड, नौका टोला होते हुए पुन: आयोजन स्थल पहुंची। भगवान शिव और पार्वती का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर जयमाला का आयोजन हुआ। इस दौरान अंशुमान बंका, प्रवीण गुंजन,रितिक सिंह गौतम आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking