चंद्र प्रकाश त्रिपाठी/न्यूज़ अड्डा
पड़रौना कुशीनगर। पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन के तत्वाधान में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा द्वारा एक बैठक की गयी।जिसमें कुशीनगर जिले के सभी प्रबंधक /प्रधानाचार्य /शिक्षक उपस्थित रहे। कोविड-19 की वजह से 13 मार्च से विद्यालय बंद कर दिया गया है।जिससे सभी प्रबंधक/ प्रधानाचार्य/ शिक्षक आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।कई शिक्षक फांसी लगाकर जान दे चुके है। जबकि कई लोगो का हार्ट अटैक हो गया।इस विषय पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष द्वारा संबोधन में कहा गया कि जिस प्रकार सरकार सभी प्रतिष्ठान खोल दिए।उसी प्रकार बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए ।तथा प्रबंधक /प्रधानाचार्य/ शिक्षक की आर्थिक तंगी को देखते हुए विद्यालयो को भी खोला जाए। विद्यालय न खुलने की दशा में प्रति माह उचित मानदेय देने की व्यवस्था किया जाए।सरकार के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मेरा पूरा संगठन एक साथ होकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…