News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●कोरोना संक्रमितों के लिए पालघर पुलिस द्वारा बोईसर में महारक्तदान शिविर संपन्न.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Apr 6, 2021  |  10:27 PM

1,703 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●कोरोना संक्रमितों के लिए पालघर पुलिस द्वारा बोईसर में महारक्तदान शिविर संपन्न.। WhatsApp
Responsive image

 ●पुलिस अधिक्षक ने स्वयं की रक्तदान.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। कोरोना से जारी जंग में पुरा सरकारी अमला डटा हुआ है। वही पालघर पुलिस ने भी मुहिम चलाकर पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे, अपर पुलिस अधिक्षक प्रकाश गायकवाड़ तथा सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जगह जगह रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए कोरोना से संक्रमितों के ईलाज में खुन की कमी नही रहे इसके लिए प्रयासरत है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...


मंगलवार को सुबह 10.00 बजे से बोईसर पुलिस स्टेशन अंर्तगत टाँकी नाका टीमा हाँल में पालघर पुलिस दल और सार्वजनिक आरोग्य विभाग महराष्ट्र सरकार की संयुक्त तत्वावधान में महारक्तदान शिविर का आयोजन पतंगशाह कुटीर ग्रामीण अस्पताल जह्वार और जे.जे.अस्पताल मुंबई की रक्तदान वाहिनी की सौजन्य से संपन्न हुआ।


महारक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों के हौसलाफजाई के लिए पहुंचे पुलिस अधिक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच कराने के पश्चात स्वयं रक्तदान में हिस्सा लेकर लोगों की सेवा की मिशाल पेश की। बोईसर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश सालुंखे समेत बोईसर, तारापुर, वानगाँव पुलिस स्टेशन के छः दर्जन पुलिसकर्मियों द्वारा रक्तदान किये जाने का समाचार मिले है.।


पालघर पुलिस के आह्वान पर आयोजित महारक्तदान शिविर में औद्योगिक क्षेत्र के कई ईकाइयों के कर्मचारी, कामगार के अलावे कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी पुलिस दल के सेवा में सदैव तत्पर कार्य की सराहना करते रक्तदान में हिस्सेदारी निभाई.।


पालघर पुलिस अधिक्षक की ओर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुष्टि गुच्छें देकर सम्मानित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं की आँकड़ा चार सौ को पार कर लेने की जानकारी आ रही है जो बोईसर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जायेगी।


बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे की ओर से सभी रक्तदाताओं समेत उनके हौसलाअफजाई के लिए आये अतिथियों को अल्पाहार के साथ सभी को कोरोनाकाल के नियमानुसार फेसमास्क भी भेंट की गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking