News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिपरा बाजार: पंचायत चुनाव को लेकर रामजानकी मन्दिर परिसर में भाजपाइयों का बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 31, 2021  |  8:12 PM

1,367 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिपरा बाजार: पंचायत चुनाव को लेकर रामजानकी मन्दिर परिसर में भाजपाइयों का बैठक सम्पन्न

पिपरा बाजार/कुशीनगर। पंचायत चुनाव को लेकर पडरौना विधान सभा क्षेत्र के पिपरा बाजार मंडल की बैठक उक्त बाजार स्थित रामजानकी मन्दिर परिसर में सम्पन्न हुई।बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सतेन्द्र मिश्र ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है।बाकी दल किसी व्यक्ति या किसी परिवार के हैं।भाजपा राष्ट्रीय विचार को लेकर चलती है।यह विचारधारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग और तपस्या का प्रतिफल है।भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है।यही एक ऐसी पार्टी जो समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है।उन्होंने कहा कि भाजपा आज सत्ता में है।यह सत्ता आगे भी रहे इसके लिए संगठन की ताकत को बढ़ाना होगा।जब हमारा कार्यकर्ता दमदार होगा,तो भाजपा में भी दम दिखेगा।कहा कि संगठन की मंशा है कि हमारा हर कार्यकर्ता नेता के रूप में जनता के बीच दिखे।इसीलिए पार्टी ने तय किया है कि कार्यकर्ता ही जिला पंचायत का चुनाव लडे और जीतकर क्षेत्र का नेतृत्व करे।
पंचायत चुनाव को लेकर आगामी बैठक करने हेतू कार्यकर्ताओ को मंत्र व निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष महेशचंद रौनियार,मण्डल प्रभारी पूर्व विधायक दीपलाल भारती, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, दुर्गेश मिश्रा,चंचल राय,वरुण राय, संजीव दीक्षित,धनन्जय तिवारी, विश्वजीत राय,संजय राय,लल्लन गुप्ता,नित्यानंद पाण्डेय,आलोक चौबे,सन्तोष गुप्ता,अमित जायसवाल,ओमप्रकाश दुबे,राजकुमार गुप्ता,दिनेश रौनियार,दुर्गेश राय,राजेश शर्मा,आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking