News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पिस्टल व कारतूस के साथ, पुलिस कस्टडी से फरार पचहत्तर हजार रुपये का ईनामियां शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 23, 2021  |  3:22 PM

1,647 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पिस्टल व कारतूस के साथ, पुलिस कस्टडी से फरार पचहत्तर हजार रुपये का ईनामियां शातिर अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • पड़रौना कोतवाली, स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कामयाबी

कुशीनगर। पुलिस की कस्टडी से चकमा देकर फरार हुआ शातिर अभियुक्त जिसके ऊपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा पचहत्तर हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था ,उस अपराधी को कोतवाली पड़रौना पुलिस व स्वाट के साथ सर्विलांस टीम की संयुक्त प्रयास से दबोच लिया गया।
जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को थाना पडरौना पुलिस टीम द्वारा पुलिस कस्टडी से फरार पचहत्तर हजार का इनामियां अभियुक्त मो0 आशिफ पुत्र रईशुद्दीन सा0 बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त थाना तरयासुजान के मु0अ0सं0 232/19 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 में गिरफ्तार होकर जिला कारागार देवरिया भेजा जा रहा था कि सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से फरार चल रहा था। जिसको कुशीनगर पुलिस की तलाश थी। जिस कारण अभियुक्त उपरोक्त पर 75 हजार का ईनाम अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के द्वारा घोषित किया गया था, जिसे आज मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पडरौना, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा खिरिया टोला के आगे बड़ी नहर के पुलिया के पास से घेराबन्दी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद पिस्टल व एक अदद जिन्दा कारतूस 7.65 के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली पडरौना पर अन्तर्गत मु0अ0सं0 143/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध जनपद इटावा व जनपद औरेया व मध्यप्रदेश मे भी मुकदमें पंजीकृत है।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

पकड़े गये अभियुक्त की आपराधिक इतिहास यह है की मु0अ0सं0 232/19 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना तरयासुजान कुशीनगर मु0अ0सं0 113/19 धारा 224 ipcथाना तरकुलवा जनपद देवरिया,मु0अ0सं0 476/14 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा,एक मुकदमा मध्यप्रदेश के जिला बुरहानपुर थाना निम्बोला में पंजीकृत है।

इस कामयाबी में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह थाना कोतवाली पड़रौना,उ0नि0 आलोक कुमार ,उ0नि0 अमित कुमार शर्मा प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम,हे0का0 मुबारक खां स्वाट टीम,हे0का0 अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम,हे0का0 हिमांशु सिंह थाना कोतवाली,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम,का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम,का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम,का0 सचिन कुमार स्वाट टीम,का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,का0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम,का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम,का0 कृष्ण मोहन कुशवाहा स्वाट टीम,का0 अभिषेक कुमार सर्विलांश सेल स्वाट टीम,का0 मनोज यादव ,का0 विरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली पडरौना भूमिका सरहानीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking