News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के कार्यशैली ने लापरवाह पुलिसकर्मियों में मचाई हड़कम्प

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 2, 2021  |  2:18 PM

1,453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के कार्यशैली ने लापरवाह पुलिसकर्मियों में मचाई हड़कम्प

कुशीनगर । जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल की कार्यभार सम्भाले अभी एक सप्ताह भी नही हुआ, कि आराम तलब,लापरवाह कर्मियों में हड़कम्प मच चुका है। इस अल्प समय मे सभी मातहत पटरी पर दौड़ने लगे है। नजर यहाँ तक आने लगा है कि जो थानेदार अपने आवास में बैठ कर थानेदारी करते थे,फरियादियों की पीड़ा सुनाने के लिये इंतजार करना पड़ता था,वही अब गस्त करते सड़को पर नजर आ रहे है। वही अपने आवास से बाहर आकर फरियादियों से रूबरू होकर समस्याओं का निस्तारण में जुटे है।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

2012 बैंच के ये अधिकारी सरकार की मंशा पर खरा उतरते हुये,अपने सूबे के मुखिया के निर्देशों पर एटीएस में सेवा योगदान देकर एक से बढ़कर एक सराहनीय कार्य किये है। यहाँ बताना लाजमी होगा की कुशीनगर में पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करते हुये इन्होंने अपने मातहतों के बीच यह संकेत दे दिया था की अब मातहतों को और सक्रिय होने की आवश्यकता है। स्पष्ट शब्दों में यह उनका संकेत है कि ईमानदारी, अनुशाशन उन्हें सबसे ज्यादे प्रिय व पसन्द है।

कल के भरोसे काम छोड़ने वाले सभी पुलिसकर्मियों को समय से अपना काम निपटाने का भी निर्देश दिया गया है। वही जिला मुख्यालय आने वाले फरियादियों की समस्या सुन कर त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। तो वही महिलाओं के सुरक्षा, बदसूलकी पर सख़्त है, किसी भी दिशा में नारी की सम्मान किया जाय, वही उनकी समस्या सुन कर त्वरित निस्तारण के लिये क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्षों, को निर्देशित भी कर चुके है। जानकारों की बातों पर अगर विश्वास करें तो एसपी की इस रुख को देखकर जिले के पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गई है। जिसका परिणम सामने दिखाई देने लगा है। जनपद पुलिस हमेशा सड़को पर गस्त करते देखी जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद

कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…

तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking