News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस अधीक्षक ने किया खड्डा औऱ हनुमानगंज थाने की आकस्मिक निरीक्षण

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 19, 2021  |  7:44 PM

763 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस अधीक्षक ने किया खड्डा औऱ हनुमानगंज थाने की आकस्मिक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल रविवार की देर शाम खड्डा व हनुमानगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। खड्डा थाने की अभिलेखों, अपराध व अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही सहित साफ सफाई पर संतुष्ट दिखे।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल रविवार की सायं हनुमानगंज थाने के निरीक्षण कर थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर व त्यौहार रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उक्त अभिलेखों को उचित रख रखाव हेतु द्वारा प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया। आगंतुक रजिस्टर में अंकित शिकायतों के विषय में जानकारी लेने के उपरान्त उनके निस्तारण की स्थितियों के संबंध में पूछताछ की गयी। पुलिस कर्मियों को थाने में आने वाले आगंतुकों के साथ शालीनता पूर्वक विनम्र व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त थाने के मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके ।कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु थाना परिसर में मौजूद तथा आने जाने वाले व्यक्तियों को कोरोना रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी किये गये दिशा-निर्देश के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक खड्डा आर.के यादव, हनुमानगंज पंकज गुप्ता आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking