News Addaa WhatsApp Group Join करें

फिल्म एडिटर का जन्म दिवस विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2022  |  4:38 PM

605 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फिल्म एडिटर का जन्म दिवस विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया के जेपी आदर्श प्राथमिक विद्यालय सोहसा मठिया के प्रांगण में मंगलवार साधु फाउंडेशन टीम द्वारा संस्था के अध्यक्ष एवं फिल्म एडिटर साधु बैजनाथ का जन्म दिवस विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन मेधावी कुल 11 छात्र छात्राओं को पठन-पाठन कराने का बीड़ा साधु बैजनाथ के द्वारा उठाया गया एवं सभी बच्चों को स्कूल बैग , कॉपी कलम एवं मिष्ठान वितरित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार अनिल तिवारी ने कहा कि हम आज ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन मना रहे हैं जो अपने कार्यों से पूरे जिले में एक अलग ही पहचान बनाया है, मुंबई में रहकर भी अपने जिले में मेधावी छात्रों की पहचान कराकर अपने संस्था और अपने कमाई का पैसा लगाकर बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं इस अवसर पर फिल्म एडीटर साधु बैजनाथ ने दूरभाष पर अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि समाज का अंतिम व्यक्ति पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए इसके लिए हम सभी हमेशा से पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं।

आपके लिए और..- आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर...

साथ ही गायक और संगीतकार धीरज राव ने कहा कि अनेक लोगों के सहयोग से निर्मित एक फिल्म और उनके किरदार समाज के आईने होते हैं और यदि इतने साफ-सुथरे नेक सोच के साथ इस जनपद क़ा ऐसा चमकदार आईना जिन्हें साधु बैजनाथ के नाम से जानते हैं जो वर्तमान में अभिनेता सोनू सूद के साथ अपने कृतित्व से देश व जनपद का नाम चमका रहे हैंl
इस दौरान संस्था के पदाधिकारी गजाधर मद्धेशिया , विशाल कुशवाहा , रवि तिवारी , प्रमोद प्रसाद , कुलपति वर्मा , प्रियंका ओझा , गायक ऋषभ राव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!
आधी रात को बॉर्डर पर कप्तान की दस्तक, बासी बैरियर पर औचक जांच; संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का फरमान!

कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking