News Addaa WhatsApp Group Join करें

बिहारः आइसोलेशन वार्ड में मरीज के शराब पीने का वीडियो वायरल, मचा बवाल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 12, 2020  |  5:36 AM

875 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहारः आइसोलेशन वार्ड में मरीज के शराब पीने का वीडियो वायरल, मचा बवाल!

सूत्रों के मुताबिक यह वायरल वीडियो गोपालगंज के मांझागढ़ थाना के सिद्ववलिया गांव में स्थित एक आइसोलेशन वार्ड का है, जहां पर यह मरीज शराब पी रहा है.

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

  • गोपालगंज के आइसोलेशन वार्ड का मामला
  • बिहार में साल 2016 से लागू है शराबबंदी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि गोपालगंज का बताया जा रहा है. इस वायरल वीडियो में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक कोरोना मरीज शराब पीता नजर आ रहा है.
यह वीडियो गोपालगंज के ही एक आइसोलेशन वार्ड का है. सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो गोपालगंज के मांझागढ़ थाना के सिद्ववलिया गांव में स्थित एक आइसोलेशन वार्ड का है, जहां पर यह मरीज शराब पी रहा है.
प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर आइसोलेशन वार्ड के अंदर कोरोना मरीज को शराब किसने और कैसे उपलब्ध कराई गई. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या किसी बाहरी ने इस मरीज को आइसोलेशन वार्ड में शराब पहुंचाई है या फिर यह पहले से ही शराब लेकर आइसोलेशन वार्ड पहुंचा था.

आपको बता दें कि बिहार में साल 2016 से शराबबंदी लागू है. लिहाजा ऐसे में आइसोलेशन वार्ड के अंदर इस युवक के शराब पीने का वीडियो वायरल होने के बाद से गोपालगंज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.
आइसोलेशन वार्ड में शराब पीने का मामला उस समय सामने आया है, जब कोरोना वायरस पूरे देश में कहर बरपा रहा है. इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
इश्क का टावर कनेक्शन! प्यार की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

गोपालगंज। जिले के माझा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट
माता रानी की आस्था की रक्षा में विधायक पप्पू पाण्डेय की बड़ी पहल, थावे मंदिर को भेंट करेंगे स्वर्ण मुकुट

कुशीनगर /गोपालगंज।.माता रानी की आस्था पर आघात पहुंचाने वाली घटना के बीच एक सराहनीय…

थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर
थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking