News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर में राशन वितरण के दौरान नही दिखी सोशल डिस्टैसिंग। कोरोना से कैसे होगा बचाव।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

May 30, 2020  |  5:50 PM

2,132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर में राशन वितरण के दौरान नही दिखी सोशल डिस्टैसिंग। कोरोना से कैसे होगा बचाव।
पालघर। कोविड-19 वैश्विक महामारी से चँहु ओर हायतौबा मची हुई है।दिनों दिन बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रशासन के सामने चिंता की लकीरें खीचें बैठी है। वहीं लाँकडाऊन होने के बावजूद इस महामारी के प्रति लोग सचेष्ट होने के बजाय घोर लापरवाही बरतते नजर आ रहे है।
     ऐसे में आम लोगों का लापरवाही का ताजा उदाहरण औद्योगिक शहर बोईसर शहर प. अन्तर्गत स्थित भैया पाड़ा,आंनदी नगर, शुक्ला कंम्पाउड में सरकार की ओर से आयी वितरण के लिए सरकारी राशन की दुकान पर राशन वितरण के दौरान घोर निराशाजनक देखने को मिला है।
       बताया जाता है कि शनिवार सुबह में क्षेत्रीय लोगों को सरकारी राशन वितरित किये जाने की जानकारी मिलने के बाद सरकारी राशन वितरण केंद्र पर लोगों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते आलम यह हो गया कि राशन पाने के लिए कतार में पहले बने रहने हेतु लोगों ने सोशल डिस्टैसिंग की धज्जियां ही उड़ा दिया। 
         जानकारों का कहना है कि इसके लिए कोटेदार भी कम जिम्मेदार नही है। उन्होंने ने भी कोई समुचित प्रंबधन नही कर रखा था।जबकि उन्हें ज्ञात था कि राशन के लिए भीड़ उमड़ने वाली है। शासन के सुझाये चौकोर खाने में ठहरने के लिए प्रतीकात्मक चिन्ह कही नही नजर आये। सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों से पालन कराने का नैतिक दायित्व कोटेदार का भी बनता है। साथ ही लोगों को  भरोसा में लेना चाहिए कि सभी राशन कार्ड धारकों उनके हिस्से का राशन मिलेगा। यद्यपि ऐसा नही होता है तो इस कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य के लिए सरकारी राशन खतरें की घंटी बन सकती है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking