News Addaa WhatsApp Group Join करें

मतगणना केन्द्र के निरीक्षण के साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की तहकीकात किये उप जिलाधिकारी खड्डा

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 12, 2021  |  8:41 PM

1,143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मतगणना केन्द्र के निरीक्षण के साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की तहकीकात किये उप जिलाधिकारी खड्डा WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा ब्लाक क्षेत्र के मतगणना केन्द्र के रूप में प्रशासन ने कस्बा के श्रीगांधी इंटर कालेज विद्यालय को चयनित किया है। पूर्व में बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सरस्वती देवी महाविद्यालय में चयन किया गया था। सोमवार को एसडीएम व तहसीलदार ने मतगणना केन्द्र का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम के कमरों की सुरक्षा जांची।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर खड्डा ब्लाक के लिए श्रीगांधी इंटर कालेज में बने मतगणना केन्द्र पर सोमवार की दोपहर एसडीएम अरविंद कुमार ने तहसीलदार डा.संजीव कुमार राय व नायब तहसीलदार रवि यादव के साथ पहुंचे और स्ट्रांग रूम बनाये जाने वाले दो कमरों के अलावा अतिरिक्त कमरों की सुरक्षा, साफ-सफाई व मतपेटिका रखने के स्थान का निरीक्षण करते हुए विकास खण्ड के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कक्षों के बाहर बरामदे की बैरिकेडिंग करा जाली से पूरी तरह पैक कर मतगणना कराये जाने की व्यवस्था को समय पूर्व पूरा कराने का निर्देश दिया। एसडीएम व तहसीलदार ने मतपेटियों के उतरते वक्त निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने बताया कि मतगणना केन्द्र से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जायेगी। केन्द्र पर एक वीआईपी कक्ष, सहायक निर्वाचन अधिकारी कक्ष, मीडिया सेंटर, उद्घोषणा कक्ष बनाने के भी निर्देश दिये गए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking