News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी में 2 दिन और बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब सोमवार सुबह तक जारी रहेंगी पाबंदियां!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 5, 2021  |  12:28 PM

1,335 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में 2 दिन और बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब सोमवार सुबह तक जारी रहेंगी पाबंदियां! WhatsApp
Responsive image

कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के बढ़ते संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक बार फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू (Weekend Corona Curfew) को 10 मई यानी सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है. पहले तीन दिन का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था. इसके बाद फिर दो दिन का बढ़ाते हुए 6 मई सुबह सात बजे तक कर दिया गया था. लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाते हुए सोमवार सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है. लिहाजा ये पूरा हफ्ता ही अब लॉकडाउन रहेगा.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी. आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी. दरअसल, पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद उपजे संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन का असल मकसद तभी कामयाब होगा जब कोविड प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा.

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 25858 नए मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए. इस आंकड़े के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कुल 25858 नए मामले आए हैं. राजधानी लखनऊ के लिए यह बहुत राहत की बात है कि यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के महज 2407 नए मरीज ही मिले, जबकि 5079 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौटे. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे यूपी में कुल 38 हजार 683 मरीजों ने कोरोना को हराया. और पिछले 24 घंटे में यूपी में 352 मरीजों की जान संक्रमण ने ले ली. इन आंकड़ों में बताया गया है कि नोयडा, गाजियाबाद और छोटे जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है.

सोमवार को मिले थे 29192 नए केस

आज जारी हुए आंकड़ों के बाद उम्मीद दिखती है कि कोरोना संक्रमण के केसों में लगातार गिरावट आएगी. आपको बता दें कि सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 29,192 नए मामले सामने आए थे. यह जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking