News Addaa WhatsApp Group Join करें

योगी सरकार ने कोरोना पर जारी की नई गाइडलाइंस, जाने क्या हैं नए निर्देश !

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 18, 2021  |  8:59 AM

2,428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार ने कोरोना पर जारी की नई गाइडलाइंस, जाने क्या हैं नए निर्देश !

देश के कई राज्यों कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जिसने सरकार के साथ-साथ लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
इसी बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी करने का काम किया है. मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों, सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस बाबत पत्र लिखा है और निर्देश जारी किए हैं.

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

पत्र में कहा गया है कि कोरोना से ज़्यादा प्रभावित राज्यों से हवाई मार्ग और रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर ही एंटीजन टेस्टिंग की व्यवस्था की जाए और लक्षण मिलने पर RTPCR जांच के लिए नमूने भेजने का काम किया जाए. आगे कहा गया है कि दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर टेस्टिंग के कार्य कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स से प्रतिदिन इस विषय में एकत्रित जानकारी लेने की जरूरत है. जहां देश के अलग-अलग राज्यों के लोग बड़ी संख्या में इन दिनों पहुंचे हैं.

नई गाइडलाइंस में भीड़भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क समेत कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है. इधर, गाजियाबाद में अब 25 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है. बढ़ते कोरोना और त्योहारों का हवाला देते हुए प्रशासन की ओर से सख्‍त कदम उठाया गया है. मास्क नहीं पहना है तो अब गाजियाबाद के सभी मॉल, स्कूलों और सभी महत्त्वपूर्ण जगहों पर एंट्री नहीं मिलेगी. हालांकि लॉकडाउन के दौरान से ही 144 धारा लागू है, जिसकी डेट आगे बढ़ाने का काम किया गया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking