उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनलॉक 5.0 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार आगामी 15 अक्तूबर से स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। बता दें कि गृह मंत्रालय की एडवायजरी के अनुसार, यूपी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है।
15 अक्तूबर के बाद प्रदेश में चरणबद्घ ढंग से स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। वहीं, सिनेमा, थियेयर और मल्टीप्लेक्स भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किये जा सकेंगे।
सबसे अहम है कि 15 अक्तूबर के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए 200 लोगों की अनुमति दी गई है। इस फैसले से दुर्गापूजा के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।
जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया कि प्रबंधन, जिला प्रशासन से विचार-विमर्श कर स्कूल कॉलेज खोले जा सकते हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए अभिभावकों से लिखित सहमति लेनी होग। इसके अलावा, महाविद्यालयों व उच्च शिक्षा संस्थानों को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के अनुसार ही चलना होगा।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…