News Addaa WhatsApp Group

योगी सरकार ने बढ़ाया वीकेंड लॉकडाउन का दायरा, अब इन तीन दिन रहेंगी बंदिशें!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2021  |  2:11 PM

1,018 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार ने बढ़ाया वीकेंड लॉकडाउन का दायरा, अब इन तीन दिन रहेंगी बंदिशें!

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूबे की योगी सरकार  ने एक और बड़ा फैसला लिया है. वीकेंड लॉकडाउन का दायरा एक दिन और बढ़ा दिया गया है. अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा. दरअसल, वीकेंड लॉकडाउन के बाद से कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में कमी देखने को मिली है, लिहाजा तीन दिन का लॉकडाउन पूरे प्रदेश में लगाया है. इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा.

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

दरअसल, सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन से इनकार किया है, लेकिन तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब इसे धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके और आम जनता में भी पैनिक न हो.

पिछले चार दिनों से मामलों में गिरावट

गौरतलब है कि 4 दिन से यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर 29824 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना की जंग जीतकर घर जाने वालों की संख्या अब बढ़ गई है. 35903 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए. इस दौरान 266 मरीजों की मौत हुई है. अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोविड के 29,824 नए मामले सामने आए हैं और 35,903 लोग डिस्चार्ज हुए. यह लगातार चौथी बार है जब कोरोना संक्रमण के मामले में गिरावट देखने को मिली है.

इतने लोगों को लगी वैक्सीन

मंगलवार को प्रदेश में 1,86,588 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक प्रदेश में कुल 4,03,28,141 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं. प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज अब तक 99,75,626 लोगों को दी जा चुकी है. वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक 21,13,088 लोगों को दी जा चुकी है.

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking