News Addaa WhatsApp Group Join करें

राजमाता विजया राजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर PM मोदी जारी किया 100 रुपए का सिक्का, सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य भी हुए कार्यक्रम में शामिल!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2020  |  3:02 PM

1,211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजमाता विजया राजे सिंधिया की 100वीं जयंती पर PM मोदी जारी किया 100 रुपए का सिक्का, सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य भी हुए कार्यक्रम में शामिल!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजमाता विजया राजे सिंधिया 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर 100 रुपये का सिक्का जारी किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये भी कितना अद्भुत संयोग है कि रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया था, उनकी जन्मशताब्दी के साल में ही उनका ये सपना भी पूरा हुआ है। उ्होंने कहा कि पिछली शताब्दी में भारत को दिशा देने वाले कुछ एक व्यक्तित्वों में राजमाता विजयाराजे सिंधिया भी शामिल थीं। राजमाताजी केवल वात्सल्यमूर्ति ही नहीं थीं। वो एक निर्णायक नेता थीं और कुशल प्रशासक भी थीं।

आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...

पीएम मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के इतने दशकों तक, भारतीय राजनीति के हर अहम पड़ाव की वो साक्षी रहीं। आजादी से पहले विदेशी वस्त्रों की होली जलाने से लेकर, आपातकाल और राम मंदिर आंदोलन तक, राजमाता के अनुभवों का व्यापक विस्तार रहा है। ये आवश्यक है कि राजमाताजी की जीवन यात्रा को, उनके जीवन संदेश को आज की पीढ़ी भी जाने, उनसे प्रेरणा लें, इसलिए उनके बारे में बार-बार बात करना आवश्यक है।

पीएम ने आगे कहा कि राजमाता ने साबित किया कि जनप्रतिनिधि के लिए जनसेवा ही सब कुछ है। राजमाता एक राजपरिवार की महारानी थीं, लेकिन उन्होंने संघर्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया, जीवन का महत्वपूर्ण कालखंड जेल में बिताया। आपातकाल के दौरान उन्होंने जो कुछ भी सहा, उसके साक्षी हम लोग हैं। राष्ट्र के भविष्य के लिए राजमाता ने अपना वर्तमान समर्पित कर दिया था। देश की भावी पीढ़ी के लिए उन्होंने अपना हर सुख त्याग दिया था। राजमाता ने पद और प्रतिष्ठा के लिए न जीवन जीया, न राजनीति की।

बता दें कि सिक्के के एक तरफ विजयाराजे सिंधिया का फोटो है, जिस पर ऊपर हिंदी व नीचे अंग्रेजी में विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी के साथ उनके जन्म का साल 1919 व जन्म शताब्दी वर्ष 2019 अंकित है। दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के दोनों तरफ हिंदी और अंग्रेजी में भारत लिखा है व अशोक स्तंभ के नीचे अंकों में रुपये 100 लिखा है।

गौरतलब है कि राज परिवार से आने वाली सिंधिया भगवा पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक थीं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को हुआ था। उनकी बेटी वसुंधरा राजे और पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची
पवन सिंह बनेंगे MLC! बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 4 उम्मीदवारों की सूची

न्यूज़ अड्डा: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  आपके लिए और..- खड्डा तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ताओं...…

पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन
पानी के लिए नहर में खड़े होकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शनन

तुर्कपट्टी।नहर में पानी नहीं आने की वजह से,सब्जी,गन्ना, मक्का व मूँग की फसलें सूख…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking