रामकोला (कुशीनगर) :- रामकोला थाना में दर्ज मु0अ0सं0 264/2019 धारा 419,420,467,468,468,471 भादवि में वांछित एक नफर अभियुक्त रामकिसुन पुत्र बच्चन उम्र 58 वर्ष साकिन चिरइया थाना कोतवाली पडरौना को पुलिस ने बुुुधवार को गिरफ्तार किया।यह कार्यवाई जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों व वांछित/वारण्टी के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल कुशीनगर व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा कुशीनगर के मार्ग निर्देशन/अनुपालन के क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामकोला नीरज कुमार राय के नेतृत्व में की गई।इस गिरफ्तारी के जरिय रामकोला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई।आवश्यक कार्यवाही को पूर्ण कर पुलिस ने गिररफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेेज दी।गिरफ्तारी के दौरान पुुुलिस टीम में उ0नि0 गौरव राय, का0 अतुल कुमार ,का0 जितेंदर यादव मौजूद रहे।
पनियहवा बाल्मीकि नगर रेलखंड के भपसा रेल पुल पर हादसा, वंदे भारत समेत कई…
हाटा कुशीनगर। नगर स्थित एक लान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के…
हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के मोतीचक विकास खंड के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में बिगत…
कुशीनगर। पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश का पालन आमतौर पर तत्काल कराया जाता है,…