News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: लग्जरी कार और मोटरसाइकिल में टक्कर दो घायल, पुलिस के कब्जे में वाहन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 18, 2021  |  4:47 PM

1,223 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: लग्जरी कार और मोटरसाइकिल में टक्कर दो घायल, पुलिस के कब्जे में वाहन

रामकोला/कुशीनगर | राष्ट्रीय राजमार्ग- 730 रामकोला- कप्तानगंज रोड पर श्याम मन्दिर के समीप एक अनियंत्रित बाइक चालक ने मोड़ ले रही कार में ठोकर मार दिया।जिसमें चालक व बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। सीएचसी रामकोला में प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर पुलिस ने कार और बाइक दोनो को कब्जे में लेकर थाने आयी।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

रामकोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुरूवार को दोपहर के समय सिंगहा निवासी प्रिंस शाही का कार चालक अपने मित्रों के साथ रामकोला श्याम मंदिर के बगल में चाय पीने के बाद अपनी कार को वापस नगर की ओर मोड़ रहा था ,के दरम्यान रामकोला थानाक्षेत्र के कठघरही निवासी गोलू उम्र लगभग 23 वर्ष के साथ टेकुआटार बाजार निवासी श्यामसुंदर उम्र लगभग 33 वर्ष कप्तानगंज की तरफ से रामकोला की ओर बाइक से आ रहे थे। गोलू के नियंत्रण से बाइक बाहर हो गई और मोड़ ले रही कार में भीड़ गई और मोटरसाइकिल सवार दोनों लोग जमीन पर गिर कर घायल हो गए। कार चालक ने तत्काल दोनों लोगों को रामकोला सीएचसी पहुँचाया।जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking