News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सड़क हादसे में तिलक से लौट रहे युवक की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 25, 2021  |  7:30 PM

1,780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सड़क हादसे में तिलक से लौट रहे युवक की मौत WhatsApp
Responsive image

रामकोला/ कुशीनगर | रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसम्हा टोला परहुआछापर निवासी मदन सिंह पुत्र अवधेश सिंह उम्र लगभग 24 वर्ष सोमवार की देर रात तिलक समारोह से घर वापस लौटते वक्त मेहदीगंज के समीप अज्ञात वाहन से ठोकर लग गयी। रेफर के दौरान मेडिकल कालेज ले जाते समय उनकी मौत हो गयी।सूचना पाकर पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसम्हा टोला परहुआछापर निवासी मदन सिंह पुत्र अवधेश सिंह उम्र 24 वर्ष सोमवार कि रात भोकरियां गांव के सोहन राय की लड़की के तिलक में पडरौना कोतवाली गांव के विशुनपुरा गांव गए थे, रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे वे मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहे थे कि पडरौना – रामकोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहंदीगंज चौराहे के समीप पहुंचे थे कि रामकोला की तरफ से जा रही  अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मार दिया। बाइक सवार मदन सिंह व उसके साथी सड़क पर गिर पड़े। मदन सिंह गिरते ही बेहोश हो गए जिसकी जानकारी साथ बैठे व्यक्ति ने परिजनों को दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां डॉक्टर ने हालत को नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।जिनकी रास्ते में ही मौत हो गयी।परिजनों ने शव को गांव लाकर रामकोला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।नौजवान की मौत से गांव के लोग गमगीन है।पीएम के बाद मंगलवार की शाम को शव की अंत्येष्टि कर दिया गया।परिवार में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking