News Addaa WhatsApp Group Join करें

लगातार 18वें दिन बढें पेट्रोल डीजल के दाम, पहली बार पेट्रोल से मंहगा हुआ डीजल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2020  |  6:22 AM

1,523 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लगातार 18वें दिन बढें पेट्रोल डीजल के दाम, पहली बार पेट्रोल से मंहगा हुआ डीजल

ये अमूमन वैसी खबर है जो आप सोच नहीं सकते थे. जी हां, डीजल अब पेट्रोल से महंगा हो गया है. इतिहास में ये पहला मौका होगा जब एक लीटर डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है. आज एक बार फिर तेल मार्केटिंग कंपनी (HPCL, BPCL, IOC) ने कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनियों ने 18वें दिन पेट्रोल की कीमतों में तो कोई बदलाव नहीं किया लेकिन डीजल के दामों में 48 पैसे की बढ़ोतरी की है.
दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा
तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर ये हुआ है कि पहली बार ये पेट्रोल से महंगा हुआ है. पिछले दशकों से पेट्रोल की कीमतें डीजल की कीमतों से कहीं ज्यादा रही हैं. बुधवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 79.88 रुपये हो गई है. जबकि पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर है. गौरतलब है कि जहां एक तरफ पिछले 15 दिनों से कच्चे तेल की कीमत 35-40 डॉलर प्रति बैरल के बीच है, वहीं दूसरी तरफ देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है.
18 दिनों में 10.25 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
जानकारों का कहना है कि तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पिछले 18 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 8.50 रुपये का इजाफा किया है. वहीं डीजल पिछले 18 दिनों में 10.25 रुपये महंगा हुआ है.

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

हर दिन 6 बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल और डीजल के रेट में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking