News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक कुशीनगर पीएन पाठक के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 22, 2022  |  4:46 PM

407 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक कुशीनगर पीएन पाठक के जन्मोत्सव पर हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर कुशीनगर विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने मा0 विधायक पीएन पाठक के जन्मदिन के सुअवसर पर श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण किया एवं मिठाईयां बाटीं। इस दौरान परिसर में केक भी कटा और उपस्थित सभी ने मा0 विधायक के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इस अवसर पर शिक्षक सुमित त्रिपाठी ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर पौधरोपण का कार्य बहुत ही सराहनीय है और इस बहाने लगने वाले अधिकांश पौधे सुरक्षित व संरक्षित भी रह रहे। समाजसेवी राकेश जायसवाल ने कहा कि जीवन में पौधों के महत्व से हम सभी परिचित हैं लेकिन फिर भी पौधे लगा व बचा नही रहे। इस क्रम में हम सबको नयी दिशा के अभियान से जुड़ने की जरूरत है। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुजारी देवनारायण शरण, विनोद गुप्ता मंडल अध्यक्ष टेकुवाटार, चंद्र प्रकाश दुबे मंडल अध्यक्ष साखोपार, रामायण कुशवाहा देहात मंडल अध्यक्ष, अमिय गुप्ता, कुश मद्देशिया, अनिल शुक्ला, प्रदीप दुबे, राकेश गिरी, अमर चंद हिंदुस्तानी, राजन जायसवाल, आशुतोष मणि, विपुल दुबे, छेदी शर्मा, दीपक चौबे, ओम प्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, रविन्द्र शुक्ल, अनमोल तिवारी, सोनू तिवारी, महादेव जायसवाल, ममता कश्यप इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking