सुकरौली/कुशीनगर।एक तरफ जहां सरकार लोगो के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चला कर बीमारियों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं।वही स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तमाम दवाओं का अभाव है।मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली का है जहाँ मरीजों को दवाएं उपलब्ध ना होने के कारण लोगों को बाहर से खरीदने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।एक सप्ताह से एन्टी रैबीज इंजेक्शन ना उपलब्ध होने के साथ ही अन्य दवाओं का अभाव है । प्रभारी चिकित्सक डॉ हेमंत वर्मा ने जल्द ही दवाओं की उपलब्धता की बात कही है।कुछ कर्मचारियों के अवकाश पर होने के अलावा सभी कर्मचारियों में डॉ धर्मेन्द्र तिवारी, डॉ योगेंद्र मल्ल, एएनएम नीतू त्रिपाठी, रामउग्रह, रमेश त्रिपाठी, हरिकेश बहादुर सिंह सहित सभी मौजूद रहे।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…