सुकरौली/कुशीनगर। विगत कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज से गलन और ठंडक बढ़ गई है।पिछले कुछ दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही हैं।जिसका असर आमजन की दिनचर्या पर पड़ रहा है। मनुष्य अलाव के सहारे अपना समय ब्यतीत करता नजर आ रहा है।प्रशासन जहाँ गरीब और बेसहारो को कंबल सहित आश्रय की व्यवस्था में निरंतर प्रयासरत हैं।वही जनसेवकों के द्वारा भी कंबल वितरण सहित लोगो की मदद में लगे है।
कोहरे और ठंड के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई हैं।साथ ही सड़को के किनारे खड़े वाहन कभी कभी दुर्घटनाओं के कारण भी बनते जा रहे हैं।
अब देखना है कि ठंड और गलन से निजात कब मिलती हैं लेकिन आमजन की सुविधाओं का ध्यान शासन प्रशासन को रखना आवश्यक है।अलाव ,कंबल ,आश्रय सहित लोगो के रोजगार की भी व्यवस्था एक चुनौती होगी
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…