News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुधा सोसायटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 13, 2021  |  5:13 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुधा सोसायटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन WhatsApp
Responsive image

पिपरा बाजार/कुशीनगर। किसान इण्टर कालेज पिपरा बाज़ार में सुधा सोसायटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे देवरिया के सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलन किया गया।ततपश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ पी एन राय,जिला महामंत्री श्री विवेकानंद पाण्डेय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पडरौना नगर अध्यक्ष विनय जायसवाल को माल्यार्पण कर तथा उत्तरी प्रदान कर सम्मानित किया।उक्त कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर रही मुस्कान को 2100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे अंकिता कुशवाहा को 1500 रुपए तथा अंजली कुशवाहा को 1100 रुपये का चेक प्रदान किया गया।साथ ही 20 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उदबोधन के क्रम में विद्यालय के शिक्षकगण श्री संजय गौतम,हरिन्द्र कुशवाहा,धनञ्जय कुमार,व्यास पटेल आदि ने बच्चों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि सुधा सोसायटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यन्त ही सराहनीय है और सोसायटी के अध्यक्ष अंकुर तिवारी व उनके पूरे टीम को सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को सम्मनित किया।कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्री भूपेंद्र पांडेय व श्री सुनील पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking