News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: चाची को पिकअप व भतीजे को डी सी एम ने कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 16, 2020  |  3:03 PM

1,239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: चाची को पिकअप व भतीजे को डी सी एम ने कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत! WhatsApp
Responsive image

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा खुर्द निवासी एक महिला सुबह किसी कार्य से फोरलेन सड़क पार कर रही थी कि गोरखपुर की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाची को कुचलते देख उक्त महिला के भतीजे ने पिक अप का पीछा किया और आगे पिक अप को रोक आगे खड़ा हो गया कि पीछे से आ रही एक डीसीएम ने पिक अप में ठोकर मार दिया। जिससे वह पिक अप के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
सोमवार को सुबह ढाढा खुर्द निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी योगेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष किसी कार्य हेतु फोरलेन सड़क पार कर रही थी कि गोरखपुर से आ रही एक टमाटर लदी पिक अप नं यू पी 53 बीटी 3114 ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चाची को पिकअप से कुचलते देख भतीजा रुद्र प्रताप सिंह उम्र 28 ने अपने बाइक से उस पिकअप का पीछा करते आगे छपरा भगत के सामने फोरलेन पर पिंकअप को रोक आगे खड़ा हो गया कि पीछे से आ रही एक डीसीएम जिसका न यू पी 57 टी 24 70 ने पिक अप को ठोकर मार दिया जिससे पिकअप रुद्र प्रताप को कुचलते आगे सड़क के किनारे पलट गया।और डीसीएम भी आगे पेड़ से टकरा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रुद्र प्रताप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं इस घटना मे एक ही परिवार के दो सदस्यों की हुई मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking