हाटा/कुशीनगर | स्थानीय उपनगर के वार्ड न०2बीर अब्दुल हमीद नगर शिवराज पुर मे स्थित ज्वेलरी की दुकान मे बीती रात अज्ञात चोरो ने शटर उठाकर लाखो की किया चोरी।मौके पर पहुच पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण।
उपनगर के बाजार खास निवासी पवन वर्मा ने बीर अब्दुल हमीद नगर के शिवराजपुर मे अमित कुमार शिवम ज्वेलर्स एवं फैंसी वर्तन स्टोर्स की दुकान खोले थे प्रत्येक दिन की भाँति रविवार को देर शाम दुकान बंद कर घर चले आए।रात मे अज्ञात चोरो ने शटर उठाकर उसमे से पाँच हजार रु नगदी, आधा किलो चाँदी,तीन सेट फूल का हंडासेट उठा ले गये।सुबह जब अगल बगल के लोगो ने देखा दुकान खुला हुआ है तो दुकान के मालिक पवन वर्मा को सूचना दिया।पवन वर्मा मौके पर पहुच पुलिस को सूचना दिया।घटना की जानकारी होने पर मौकेपर पर पहुचे चौकीइंचार्ज बिजयशंकर सिंह और मौके का किया निरीक्षण और आवश्यक कार्यवाही में जुट गये।घटना स्थल पर नपा अध्यक्ष मोहनवर्मा भी पहुच गये और पुलिस से अबिलम्ब घटना की खुलासे की माँग किया।
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और लंबे समय से निभाई जा रही…
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में सजेगा पटाखा बाजार, सुरक्षा मानकों का…