News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: डोर-टू-डोर होगा कचरे का कलेक्शन: ईओ अजय कुमार सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 19, 2021  |  4:16 PM

1,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: डोर-टू-डोर होगा कचरे का कलेक्शन: ईओ अजय कुमार सिंह

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय नगर पालिका परिषद के प्रांगण में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम भीम इंटरप्राइजेज द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के लिए ईओ अजय कुमार सिंह ने कचरा वाहन का उद्घाटन किया व हरी झंडी दिखाई।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईओ अजय कुमार सिंह ने नगर में कचरे को व्यवस्थित ढंग से उठाने के साथ ही लोगों से इसमें सहयोग देने की बात कही।
ईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छता सर्वे 2021 की तैयारी में नगर पालिका जुट गई है। अब पूरा जोर कचरा अड्‌डों को खत्म करने पर दिया जा रहा है। ताकि सड़क पर कोई कचरा न डाले। घर-घर से कचरा एकत्रित किया जाएगा। जहां सफाई मित्र नपा के वाहन से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करेंगे।ईओ श्री सिंह स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने में नगर वासियों के सहयोग करने की अपील किया। कार्यक्रम में सभासद राकेश रमण मिश्र, मुंशी सिंह, मनीष चौरसिया भीम इंटरप्राइजेज के प्रबंधक भीम कुशवाहा ने सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील किया।इस दौरान डीपीएम हरिश्चंद्र, सभासद सुकई मद्धेशिया,लालबचन, अशोक सिंह, योगेन्द्र मणि,अछैबर मणि, पंकज भारद्वाज,अजय राव सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे
डायल-112 टीम पर हमला पड़ा भारी, पुलिस ने एक घंटे में दो हमलावर दबोचे

कुशीनगर । जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बिन्दवलिया गांव में डायल-112 की पुलिस…

मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज
मोहर्रम पर पुलिस का सख्त संदेश: अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : सीओ,तमकुहीराज

शांति व्यवस्था में हुई खलल तो होगी कड़ी कार्रवाई : थानाध्यक्ष तरयासुजान कुशीनगर। आगामी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking