हाटा/कुशीनगर | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नियमावली 2021 के आरक्षण मे घोर अनियमितता है जिसमे सुधार करना जरूरी है।यदि शासन प्रशासन द्वारा आरक्षण में सुधार नहीं होगा तो 8 मार्च को विकास खंड कार्यालय परिसर में आमरण अनशन किया जाएगा।
शनिवार को उक्त बातें प्रधान संघ अध्यक्ष एडवोकेट विपीन कुमार तिवारी ने कही।श्री तिवारी ने बीते पाच मार्च को मुख्य विकास अधिकारी , जिलापंचायत राज अधिकारी सहित तहसील स्तरीय अधिकारियों को आरक्षण नियमावली में हुए अनियमितता को सुधार करने संबंधी आठ सूत्रीय मांगों का पत्र दिया है।पत्र में श्री तिवारी ने कहा है कि यदि आरक्षण सम्बंधी आठ सूत्रीय माग पुरी न होने पर आठ मार्च को आमरण अनशन करने का निर्णय लिया हैं।आमरण अनशन सोमवार को बारह बजे दिन मे हाटा विकास खंड परिसर पर किया जाएगा।इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन की होगी।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…