News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पुलिस ने किया पैदल मार्च

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 19, 2022  |  8:00 PM

622 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुलिस ने किया पैदल मार्च

हाटा/कुशीनगर । अग्निवीरों की भर्ती के मामले में देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन एवं जांच एजेंसियां बेहद सतर्क है हालांकि क्षेत्र में कहीं कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया है लेकिन पुलिस प्रशासन चौकस है। लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर शांति सौहार्द कायम रहे इसको लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
रविवार प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व पीएससी बल के द्वारा कस्बे के अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। कस्बे के प्रमुख चौराहों पर पीएसी बल, पुलिस, के लोग सतर्क दिखे। इस संदर्भ में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शांति सौहार्द कायम रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया। शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्रमुखता है।इस दौरान नगर चौकी इंचार्ज बीरेंद्र कुमार यादव,आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- “खाने-पीने के सामान में छुपा ‘शराब’! 65 लाख की शराब...

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी फिरोज गिरफ्तार
विशुनपुरा : 25 हजार का इनामी गोवध आरोपी फिरोज गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विशुनपुरा पुलिस ने एक बड़ी…

“डरिए मत, तुरंत बताइए!” — साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग पर एसपी कुशीनगर की भावुक अपील, ‘आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त’
“डरिए मत, तुरंत बताइए!” — साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग पर एसपी कुशीनगर की भावुक अपील, ‘आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गुप्त’

कुशीनगर। तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया के बीच साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को…

दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण
दोषी कभी बख्शे नहीं जायेंगे – भाजपा विधायक विनय प्रकाश गौण

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते पुत्र की मौत होने की जानकारी होते ही…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking