News Addaa WhatsApp Group

हाटा: ब्रेन हैमरेज मरीज को लगा कोवैक्सीन का टीका

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 24, 2021  |  4:54 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ब्रेन हैमरेज मरीज को लगा कोवैक्सीन का टीका

हाटा/कुशीनगर | कोरोना वायरस से बचाव का सबसे बेहतर तरीका टीकाकरण ही है। 45 वर्ष से उपर उम्र के लोगो के लिए टीका सरकारी अस्पतालों पर निश्शुल्क लगाया जा रहा है। अस्पताल पर आकर टीकाकरण कराने वालो की संख्या भी दिनप्रतिदिन बढ़ रही है। सोमवार को हाटा सीएचसी पर 75 लोगो को कोरोंना से बचाव हेतू टीके लगाए गए। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के गाव रामपुर निवासी कल्यानी देवी 55 वर्ष को लेकर परिजन अस्पताल पर पहुचे. तो महिला को कोवैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया। अस्पताल आए परिजनो ने डाक्टर अजय सिंह को बताया कि उक्त महिला कुछ दिन पूर्व ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गयी थी। पैरालाइसिस के कारण शरीर का बाया हिस्सा प्रभावित है। जिससे महिला को वाहन मे ही टीका लगाने का निर्णय हुआ। प्रभारीचिकित्साधिकारी डाक्टर एलबी यादव ने कहा कि अपने आसपास के लोगो को प्रेरित कर टीका अवश्य लगवाए। वही मास्क लगाए,दो गज की दूरी बनाने के साथ ही हाथो को धोते रहें। इस दौरान डाक्टर वी प्रसाद,रचना चौधरी,अमित श्रीवास्तव, कामिनी विश्वकर्मा ,प्रिया सिंह, राजेश ओझा, अभिषेक ओझा आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त...

संबंधित खबरें
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking