News Addaa WhatsApp Group

हाटा: महाविद्यालय में कैरियर परामर्श कार्यक्रम सम्पन्न

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 25, 2021  |  9:40 PM

1,126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: महाविद्यालय में कैरियर परामर्श कार्यक्रम सम्पन्न

हाटा/कुशीनगर | क्षेत्र में स्थित राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गुरूवार को विज्ञान संकाय में कैरियर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बीएससी गणित और जीवविज्ञान के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उषा किरण शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी के साथ परिश्रम करना चाहिए। डॉ. दिलप्रीत कौर ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करते समय पर्यावरण संतुलन और सामाजिक समरसता का ध्यान भी रखना चाहिए। डॉ. रतनलाल जायसवाल ने स्नातक के बाद रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के शिक्षक बनने, अधीनस्थ सेवा, कर्मचारी चयन आयोग की सेवा आदि के बारे में जिज्ञासा व्यक्त की, जिसके बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
डॉ. कुंजलाल सिंह व डॉ. कुलभास्कर,डॉ मनमोहन कृष्ण उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking