Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

18 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

सुनील नीलम
Dec 11, 2024, 7:09 PM IST • अब तक 241 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

चौराखास । थाना क्षेत्र के जोकवा सोनवरसा मार्ग पर इंडियन पेट्रोल पम्प के 50 मीटर दूरी गाड़ी धुलाई के लिये बनाये गये कट्रेंन सेड के परिसर मे वुधवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा हुआ था उधर से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने शव को देखा तो आस पास के लोगों को सूचना दी | उसके बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई लोगो ने युवक की पहचान पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव धनहा राजू प्रसाद पुत्र हीरामन प्रसाद के रूप मे की उसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी | राजू के मुंह और नाक से ख़ून निकला हुआ था और गले मे सूजन था |

पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव धनहा निवासी राजू प्रसाद उम्र 18 वर्ष पुत्र हीरामन प्रसाद जन्म से गूंगा है और उसके माता पिता भी गूंगा है एक उससे छोटी बहन है जो बोलती है | धनहा व जौरा बाजार के लोगों का कहना था की राजू अक्सर बाजार मे घुमा करता था सीधा स्वभाव का था | वह अपनी माँ बाप का एकलौता संतान था | बाजार मे हमेशा देखा जाता था | प्रत्यक्षदर्शीयो के मुताबिक मंगलवार को चार बजे के करीब उसको दो युवक के साथ बाजार मे मोटर सायकिल पर देखा गया था |देर रात राजू घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी काफी खोज बीन की नहीं मिला |

Advertisement

बुधवार की सुबह चौराखास थाना क्षेत्र के जोकवा सोनवरसा मार्ग पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुचे घर वालों ने उसकी पहचान राजू प्रसद के रूप मे की | अपने बेटे का शव देखकर राजू की माँ दहाड़े मारकर रोते रोते बेसुध हो जा रही थी | राजू के माँ बाप गूंगे है जब पत्रकार उन लोगों से बात करने की कोशिश कर रहे थे तो वो अपनी भाषा मे हत्या के इशारे कर रहे थे और रोते रोते बेसुध हो जा रहे थे | स्थानीय लोगों का कहना था बेचारे गूंगे व्यक्ति से किसकी दुश्मनी रही होगी जो इसका ये हाल किये है | धनहा गांव के कुछ लोगों का कहना था कि गूंगा होने के चलते कुछ लोग राजू से गलत काम भी करवाते थे उन्ही लोगों का राजू कि हत्या मे हाथ हो सकता है |

एसो विद्याधर कुशवाहा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा होगा | और जांच किया जायेगा जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कि जायेगी |

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi