Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

21 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 21, 2020, 9:31 AM IST • अब तक 745 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

मेष:

आज का दिन आपके लिए मध्‍यम फलदायी होता है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। जारी प्रयास सार्थक होंगे। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तभी आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। क्रोध और भावुकता में लिया गयाा निर्णय कष्टकारी होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आज आपको किसी वजह से मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है।

Advertisement

वृषभ:

आज ग्रहों के शुभ योग की वजह से आपको व्यावसायिक योजना में लाभ होगा और आपके सभी प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, नहीं तो आपको कुछ खतरा उठाना पड़ सकता है। आज आपको किसी वजह से गुस्‍सा आ सकता है।

मिथुन:

आज का दिन मालुम होता है कि आपके लिए उत्‍तम फलदायी साबित होने वाला है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। आज के दिन आपको भाई और बंधुओं का भी साथ प्राप्‍त होगा और पड़ोसी का भी सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। आज आपकी भेंट किसी ऐसे व्‍यक्ति से हो सकती है, जिससे मुलाकात करने के बारे में आप काफी समय से सोच रहे हैं।

कर्क:

आज ग्रहों के संयोग ऐसे हैं कि आपको शुभ फल की प्राप्ति करवा सकते हैं। आपको किसी भी कार्य में आज विजय प्राप्‍त होगी। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खानपान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह:

आज का दिन आपके लिए मिश्रिम फलदायी होगा। आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। जीविका की दिशा में सफलता मिलेगी। दूर की यात्रा के प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है और उसमें सफलता मिलेगी।

कन्या:

आज आपकी ग्रहदशा बता रही है कि आपके शत्रु आपके सामने आज नतमस्‍तक हो जाएंगे और परिवार वालों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। शाम के वक्‍त अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

तुला:

आज शुभ संयोग बता रहे हैं कि आज आपको बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आज आपके वे प्रॉजेक्‍ट शुरू हो सकते हैं, जिनका आपको काफी समय से इंतजार था। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किसी मूल्यवान वस्तु के पाने की संभावना है। विरोधियों का नाश होगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है और आपकी व्यावसायिक योजनाओं को बल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल माहौल बनेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। प्रणय सबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आपको शाम तक काफी थकान का एहसास हो सकता है।

धनु:

आज राशि स्‍वामी के शुभ प्रभाव से आपको शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। परिवार के लोगों से आपको आज आशाजनक संतोष प्राप्‍त होगा। भाई-बंधुओं से भी आपको पूरा सहयोग प्राप्‍त होगा।

मकर:

आज आपका राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको दांपत्‍य जीवन में मधुरता प्राप्‍त होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। अत्‍यधिक भरोसा किसी पर भी करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। सोचसमझकर कोई भी फैसला लें।

कुंभ:

आपकी राशि का स्वामी आपको शुभ फल की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ रहेगी। शाम के वक्‍त किसी सामाजिक या फिर मांगलिक कार्य में जाने से आपको पुण्‍य का प्राप्ति होगी। मन आस्‍था और प्रबल होगी और भाग्‍य का साथ लगातार मिलता रहेगा।

मीन:

आज के दिन आपको सफलता प्राप्‍त होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्राओं से आपको लाभ होगा। अप्रिय समाचार मिलने से मन खराब हो सकता है। कोई अनचाहा व्‍यक्ति आकर आपसे टकरा सकता है, जो कि आपके मन को व्‍यथित कर सकता है।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi