News Addaa WhatsApp Group Join करें

पशु आरोग्य मेला में 437 पशुओं का हुआ निःशुल्क जांच

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Oct 5, 2024  |  6:28 PM

220 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पशु आरोग्य मेला में 437 पशुओं का हुआ निःशुल्क जांच WhatsApp
Responsive image

मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ि़ला हरपुर में पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें कुल छोटे बड़े 437 पशु का जांच कर निशुल्क दवा वितरण किया गया।

आपके लिए और..- चौबीस घंटे में खुली फर्जी चोरी की पोल, घर में...

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राणा प्रताप राव ने फीटा काट कर गौ पूजन करके मेले का उद्घाटन किया ! मेले में पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा पशुपालकों को विभिन्न गंभीर बीमारियों से रोकथाम उपचार हेतु जागरूक किया गया।’मेले का संचालन विवेक कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी मोतीचक द्वारा किया गया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं से सम्बंधित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसमें पशुधन बीमा, वर्गीकृत सिमन द्वारा बछिया उत्पादन, समय से टीकाकरण के लिए पशुपालकों को जागरूक किया गया।

इस दौरान अथरहा, मुड़िला हरपुर, मुहम्मदा व फर्दहा के पशु पालक उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व प्रधान रामसूरत यादव, पशु मित्र ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, चतुरी प्रसाद, वीरबहादुर कनौजिया, संदीप सिंह, चंद्रभान यादव, मिट्ठू लाल, रंजीत, पूजन साहनी सहित आदि पशुपालक मौजूद रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प
सुभाष इंटर कॉलेज में चला मतदाता जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाया लोकतंत्र में भागीदारी का संकल्प

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…

पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
पोखरभिंडा में नहर का पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…

16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत
16 सवालों के घेरे में शिवपुर बुजुर्ग के दो मदरसे, शासन तक पहुंची शिकायत

कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking