खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने नये पेराई सत्र 2025-26 में 4 दिसम्बर तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खातों में कर दिया है। इस बात की जानकारी यूनिट हेड एनपी सिंह एवं केन हेड सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर दी है।
आईपीएल चीनी मिल बढ़ी हुई क्षमता से निर्वाध गति से प्रतिदिन 25 हजार कुंतल की गन्ना पेराई कर रही है। जिसके क्रम में 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2025 तक कुल 6. 84 लाख कुंतल गन्ना खरीद करते हुए 4 दिसम्बर तक खरीदे गए कुल गन्ना मूल्य 15.57 करोड़ रूपए भुगतान किसानों के खातों में कर दिया है। चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि किसान बंधु अपना समस्त गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करें जिससे उनका बेसिक कोटा बढ़ेगा। चीनी मिल किसान हित में सदैव तत्पर है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…