खड्डा/कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा जल निकासी के लिए ड्रेनों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वाटर लांगिग क्षेत्र सोनबरसा, रामपुर गोनहा और चमरडीहा में स्थित ड्रेनों की सफाई में तीन जेसीबी और मजदूर लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है।
आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा विगत 26 जून से किसानो की गन्ना फसल में जल निकासी के लिए ड्रेनों एवं नालों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। परिक्षेत्र के रामपुर गोनहा, चमरडीहा और सोनबरसा स्थित नाले की सफाई होने से फसल में जलजमाव से निजात मिलेगी साथ ही किसानों को लाभ होगा और किसानो की आय बढ़ेगी। खड्डा चीनी मिल नें ड्रेन सफाई में इस बार शुरुआत कर किसान हित मे नई पहल की है चीनी मिल विगत दो वर्षो से एरिया के विकास पर अपना ध्यान लगा रही है दो वर्ष पूर्व आईपीएल मुख्यालय से एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट और चीफ एग्रीकल्चर साइंटिस्ट की विजिट आईपीएल चीनी मिल में हुई थी।
जिसमे किसानो के साथ मिल प्रबन्ध तंत्र की उपस्थित मे संवाद किया था और तभी से चीनी मिल द्वारा किसान हित में एक के बाद एक कार्यों को गति प्रदान किया जा रहा है।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…