हाटा कुशीनगर सोमवार दोपहर बाद आगामी त्योहारों चेहल्लुम, जन्माष्टमी,डोल मेला को लेकर कोतवाली परिसर में कोतवाल रामसहाय चौहान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहुत की गयी।
इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौलवी,डोल के आयोजक सहित अन्य मौजूद रहे।बैठक के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमें बिजली बिभाग से समस्याओं से सम्बंधित समस्याओं से लोगों ने अवगत कराया।जिसे मौके पर मौजूद जे ई ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।इस बैठक में यह तय हुआ कि मानक के अनुसार डी जे बाधे जाएगे और सर्विस लेन से ही डोल मेला को नगर में घुमाया जाएगा।हाइबे पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा।इस दौरान कोतवाल रामसहाय चौहान ने कहा कि पुरानी परम्पराओं के अनुसार त्योहार मनावे नयी परम्पराओं का शुरुआत नही होगा।डीजे मध्यम आवाज में बजेगा।अश्लील गीत नहीं बजेगे। पुलिस प्रशासन त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के प्रतिबद्व है कही से किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान अपराध निरीक्षक गुलाब यादव,नगर चौंकी इंचार्ज संदीप सिंह,डोल मेला अध्यक्ष दीपक गिरी,अक्षय रावत विशाल अमीत गोस्वामी डा बब्लू खां,टीपू खां उदयभान कुशवाहा,अजय राव, टुनटुन राव सैफुद्दीन आलम,अर्जून मौर्या सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…