मथौली बाजार/कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा लंगड़ी निवासी कृष्णा गुप्ता उम्र 13 वर्ष पुत्र राजू गुप्ता रविवार को दोपहर अपने चाचा के साथ पम्पिग सेट चलाकर धान के खेत में सिंचाई कर रहा था।
जहां उसके उपर आकाशीय बिजली गिरने से वह झुलस गया। परिजनों ने तत्काल लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा गये। जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। यह अपने पिता का इकलौता बेटा था।जो कप्तानगंज किसी प्राइवेट विद्यालय में पढ़ता था। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौत की सूचना मिलते ही हाटा विधायक मोहन वर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंच गये। और मृतक परिजनों को हर सम्भव आर्थिक मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
मुकामी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
कुशीनगर। जिस एपी तटबंध को बचाने के लिए सोमवार को पूरा दिन प्रशासनिक और…