News Addaa WhatsApp Group Join करें

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Aug 23, 2026  |  7:04 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा  WhatsApp
Responsive image

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची एसआरएम की टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पहलुओं पर पूछ – ताछ करते हुए स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया गया I इस दौरान चिकित्सकों सहित कर्मचारियों से संतोषजनक उत्तर को पाकर टीम के लोग संतुष्ट दिखे I

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

ज्ञात हो ? कि विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित बोदरवार नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव सप्ताहिक मेले का जायजा लेने 23 अगस्त दिन रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ से आई हुई स्टेट रिब्यू मिशन ( एसआरएम ) की टीम स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 11.30 बजे के दौरान जायजा लेने पहुँची l

केंद्र पर लगने वाले आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले में कर्मचारीगणों के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज उपस्थित रहे I और मरीजों की भीड़ लगी हुई थी l टीम द्वारा मरीजों को सरकार से मिल रही सुबिधाओं के क्रम में सर्व प्रथम केंद्र के अंदर स्थित पैथालाजी विभाग से मरीजों की जांच के विषय में पूछ – ताछ किया गया I और टीवी के मरीजों की संख्या सहित उनके उपचार के विषय की जानकारी ली गई I तथा ओपीडी में मरीजों की संख्या सहित केंद्र के अंदर दवा के स्टोर का भी निरीक्षण करते हुए स्टोर के अंदर उपलब्ध दवाइयों का भी जायजा लिया गया I टीम द्वारा एनसीबी कार्यक्रम के अंतर्गत बुजुर्ग महिला और पुरुषों को मिलने वाली सुबिधाओं का भी मानिटरिंग किया गया l और लेबर रूम पहुँच कर गर्भवती महिलाओं की सुबिधाओं सहित परिवार नियोजन संबंधित सामग्रियों की उपलब्धता के विषय का भी जायजा लिया गया I स्वास्थ्य केंद्र वोदरवार के कर्मचारियों द्वारा मिली जानकारी से टीम में शामिल लोग संतुष्ट दिखे I

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo सूर्यभान कुशवाहा, केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाo संजय भारद्वाज, फार्मासिस्ट शैलेष पाण्डेय, वार्ड ब्वाय इंतयाज अहमद, एसटीएस राकेश राव, एलए शक्ति प्रकाश सिंह, संविदा पर कार्यरत एलटी समीउलहक, स्टाप नर्स रंजना राय, अनीता आर्या, स्वीपर कम चौकीदार सुरेंद्र प्रसाद व गिरधारी, अनिल प्रसाद सहित मरीजों की भारी भीड़ उपस्थित रही I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking