News Addaa WhatsApp Group Join करें

अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 23, 2026  |  7:31 PM

126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे WhatsApp

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की अनियमित विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। इस फीडर से शहरी क्षेत्र के बड़े हिस्से को बिजली मिलती है, लेकिन बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई ठिकाना नहीं रह गया है।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

रविवार को दोपहर करीब तीन बजे से पड़री फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने जब विभागीय एसएसओ से संपर्क किया तो बताया गया कि आपूर्ति रोस्टिंग के कारण बंद है। इसके बाद शाम करीब सात बजे जब दोबारा जानकारी ली गई तो विभाग की ओर से बताया गया कि फीडर ब्रेकडाउन में है। विभाग के इन अलग-अलग जवाबों ने बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि फीडर में ब्रेकडाउन था तो दोपहर में ही इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए थी और खराबी को तत्काल दुरुस्त कराया जाना चाहिए था। वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पड़री फीडर मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करता है तो इसे देहात क्षेत्र के फीडरों की तरह लंबे समय तक बाधित क्यों रखा जा रहा है?

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने जेई और एसडीओ समेत संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि किसी जिम्मेदार अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।

भाजपा कार्यकर्ता अभय प्रजापति ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी आज भी जारी है। जनता लगातार परेशान है, लेकिन कोई जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में इस तरह की अनियमित आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल सुधारा जाना चाहिए।

स्थानीय निवासी हरिनाथ, गुड्डू, पंकज और टुन्नु समेत अन्य लोगों ने भी बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि घंटों बिजली गायब रहने से गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने मांग की कि पड़री फीडर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन की स्थायी समस्या का समाधान कराया जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking